पूर्व सैनिकों के लिये समर्पित मार्गदर्शन केंद्र
रोजगार, आरक्षण, कोचिंग व फॉर्म सहायता — एक ही छत के नीचे।
रेक्स्को जयपुर में आपका स्वागत है।
शिक्षा में रियायत
- जो पूर्व सैनिक सिविल से 8वीं या 9वीं पास है और उन्होंने सेना में 15 वर्ष पूर्ण सेवा की है, उन्हें सेवानिवृति पर रिकॉर्ड कार्यालय से 10वीं के समकक्ष प्रमाण-पत्र प्राप्त होता है; इसके आधार पर वे Group–D पदों के लिये आवेदन कर सकते हैं।
- जो पूर्व सैनिक सिविल से 10वीं पास है और उन्होंने सेना में 15 वर्ष पूर्ण सेवा की है, उन्हें सेवानिवृति पर रिकॉर्ड कार्यालय से ग्रेजुएशन समकक्ष प्रमाण-पत्र मिलता है; इसके आधार पर वे Group–C पदों के लिये आवेदन कर सकते हैं (यदि पद पर किसी विशेष शिक्षा/विषय की मांग न हो)।
यह दस्तावेज सामान्य मार्गदर्शन हेतु है; किसी विशेष भर्ती के लिये संबंधित विभाग की आधिकारिक अधिसूचना देखें।