राजस्थान सरकार

पूर्व सैनिक परामर्श एवं सुविधा केंद्र

कॉल करें:- 0141-2232956 / 0141-2235803
ईमेल:- rexcoesmsuvidha@gmail.com
मोबाइल:- +919509442561
मोबाइल:- +918875465454
भाषा बदले

पूर्व सैनिकों के लिये समर्पित मार्गदर्शन केंद्र

रोजगार, आरक्षण, कोचिंग व फॉर्म सहायता — एक ही छत के नीचे। रेक्स्को जयपुर में आपका स्वागत है।

1. पृष्ठभूमि

  1. अधिकांश पूर्व सैनिक सरकारी और निजी क्षेत्र में उपलब्ध नौकरीयों के अवसरों से अनभिज्ञ होते हैं।
  2. सरकारी नौकरियों में पूर्व सैनिकों को मिलने वाली आरक्षण नीतियों व अन्य छूटों (relaxation) के बारे में जानकारी का अभाव है।
  3. विभिन्न प्रकार की सभी सरकारी नौकरियों के लिए होने वाली परीक्षाओं के पाठ्यक्रम और उनके तरीके की पूर्ण जानकारी नहीं होती।
  4. पूर्व सैनिकों को आदर्श वित्तीय निवेश विकल्पों के बारे में अपर्याप्त जानकारी होती है।
  5. आगामी नौकरी रिक्तियों और आरक्षण नीतियों के बारे में सही समय पर जानकारी नहीं मिल पाती।
  6. पूर्व सैनिकों के साथ सिविल जीवन में आर्थिक, मानसिक एवं शाररिक शोषण होते हैं।

2. मुख्य उद्देश्य

  1. परामर्श केंद्र में रजिस्ट्रेशन के लिये आने वाले सभी पूर्व सैनिकों को औपचारिक परामर्श प्रदान करना।
  2. राज्य सरकार व केंद्र सरकार की नौकरियों के योग्य व इच्छुक पूर्व सैनिकों को परीक्षा के लिये कोचिंग सम्बन्धी सभी आवश्यक जानकारी व सहायता प्रदान करना।
  3. सरकारी नौकरियों में पूर्व सैनिकों को मिलने वाले आरक्षण और अन्य रियायतों (relaxation) के बारे में पूर्ण जानकारी देना।
  4. नौकरी के लिये निकलने वाली रिक्तियों की जानकारी व फॉर्म भरने में सहायता देना, ताकि सेना से सेवानिवृति के बाद उपयुक्त विकल्प चुनने में सुविधा हो।

3. परामर्श एवं कोचिंग केंद्र की स्थापना

उपरोक्त सभी बातों को ध्यान में रखते हुए रेक्स्को के जयपुर मुख्यालय में परामर्श एवं कोचिंग केंद्र की स्थापना की गयी है।

4. आरक्षण (राजस्थान सरकार)

आरक्षण दरें

  • राज्य सेवा (RAS & RTS) — 5%
  • अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा (Group–C) — 12.5%
  • चतुर्थ श्रेणी सेवा (Group–D) — 15%

नियम व शर्तें

  • यदि किसी पूर्व सैनिक ने आरक्षण का लाभ लेकर सरकारी नौकरी ले ली है तो सामान्यतः पुनः आरक्षण लाभ नहीं मिलेगा; लेकिन सरकारी नौकरी जॉइन करने से पहले और कई परीक्षाएं दे रखी हो और उनमें सलेक्शन हो गया हो और इन परीक्षाओं के बारे में पहले ही सरकार को लिखित में सूचना दे रखी हो तो दोबारा भी फायदा मिलेगा
  • यदि कोई पूर्व सैनिक संविदा पर राज्य सरकार में नौकरी कर रहा हो तो भी आरक्षण लाभ प्राप्त होगा।
  • सेवानिवृत्ति के एक वर्ष पूर्व आवेदन करने हेतु सक्षम अधिकारी से NOC की आवश्यकता होगी; सेवा निवृति के बाद दो माह के भीतर नौकरी ज्वाइन की जा सकती है।
  • नोट — ये रियायतें केवल राजस्थान के मूलनिवासी पूर्व सैनिकों को ही लागू होंगी।

5. परीक्षा में रियायत

राजस्थान सरकार लिखित परीक्षा के लिये सामान्य अभ्यर्थी हेतु न्यूनतम पास अंक 40% निर्धारित करती है। पूर्व सैनिकों को 5% की छूट देते हुए पास अंक 35% रखे जाते हैं। यदि फिर भी 35% अंक प्राप्त न हों तो अतिरिक्त 5% की शिथिलता दी जा सकती है — अर्थात् 30% पर पास मानने का प्रावधान।

6. उम्र में छूट

राजस्थान सरकार ने पूर्व सैनिकों को आयु में रियायत प्रदान करते हुए सिविल सेवा में नौकरी ज्वाइन करने के लिये अधिकतम आयु 50 वर्ष तक मान्य रखी है। राज्य सेवा में पुलिस के DSP पद के लिये अधिकतम आयु 40 वर्ष तथा पुलिस में सिपाही पद के लिये 45 वर्ष निर्धारित है।

7. बच्चों की संख्या की बाध्यता

राजस्थान सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिये दो बच्चों की बाध्यता रखी है; किन्तु 01 जून 2002 से पूर्व जिन अभ्यर्थियों के 2 से अधिक बच्चे हैं वे मान्य माने जाएंगे। यदि किसी अभ्यर्थी के 01 जून 2002 से पूर्व एक बच्चा था और बाद में जुड़वां बच्चे हुए हों तो भी अपवाद लागू होगा।

8. शिक्षा में रियायत

  1. जो पूर्व सैनिक सिविल से 8वीं या 9वीं पास है और उन्होंने सेना में 15 वर्ष पूर्ण सेवा की है, उन्हें सेवानिवृति पर रिकॉर्ड कार्यालय से 10वीं के समकक्ष प्रमाण-पत्र प्राप्त होता है; इसके आधार पर वे Group–D पदों के लिये आवेदन कर सकते हैं।
  2. जो पूर्व सैनिक सिविल से 10वीं पास है और उन्होंने सेना में 15 वर्ष पूर्ण सेवा की है, उन्हें सेवानिवृति पर रिकॉर्ड कार्यालय से ग्रेजुएशन समकक्ष प्रमाण-पत्र मिलता है; इसके आधार पर वे Group–C पदों के लिये आवेदन कर सकते हैं (यदि पद पर किसी विशेष शिक्षा/विषय की मांग न हो)।

9. केंद्र द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएँ

  • निःशुल्क परामर्श एवं मार्गदर्शन
  • सरकारी नौकरियों हेतु आवेदन व फॉर्म भरने में सहायता
  • परीक्षा तैयारी सामग्री, मॉडल टेस्ट व पाठ्यक्रम मार्गदर्शन
  • नियमित रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन व वैकेंसी अलर्ट
  • वित्तीय निवेश व पेंशन से जुड़ा परामर्श

10. हमारी सेवाएँ

करियर काउंसलिंग

पूर्व सैनिकों को उपलब्ध अवसरों के अनुसार करियर विकल्प चुनने में विशेषज्ञ सलाह दी जाती है।

कोचिंग व तैयारी सामग्री

स्थानीय व ऑनलाइन कोचिंग, प्रैक्टिस टेस्ट तथा नोट्स उपलब्ध कराये जाते हैं।

फॉर्म भरने व दस्तावेज़ संबंधी सहायता

आवेदन-पत्र, प्रमाण-पत्र जाँच व ऑनलाइन सबमिशन में सहायता प्रदान की जाती है।

11. संपर्क जानकारी

पता: पी-8, सेक्टर-2, विद्याधर नगर, जयपुर – 302039

ईमेल: info@rajasthanrexco.in

फ़ोन:+919509442561

कार्यालय समय: प्रातः 10:00 — 17:00

नोट: आधिकारिक नियमावली व भर्ती विज्ञापन अवश्य देखें।